15 March, 2011

Grade 4 - Hindi Comprehension

आम अत्यंत उपयोगी, दीर्घजीवी, सघन तथा विशाल वृक्ष है, जो भारत में दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में हिमालय की तराई तक (3,000 फुट की ऊँचाई तक) तथा पश्चिम में पंजाब से पूर्व में आसाम तक, अधिकता से होता है। अनुकूल जलवायु मिलने पर इसका वृक्ष 50-60 फुट की ऊँचाई तक पहुँच जाता है। वनस्पति वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार आम ऐनाकार्डियेसी कुल का वृक्ष है। आम के कुछ वृक्ष बहुत ही बड़े होते हैं।

आम का वृक्ष एक फूलदार, बड़ा स्थलीय वृक्ष है। इसमें दो बीजपत्र होते हैं। इसके फूल छोटे-छोटे एवं समूह में रहते हैं। इसे मंजरी कहते हैं। इसकी पत्ती सरल, लम्बी एवं भाले के समान होती है। इसका तना लम्बा एवं मजबूत होता है। इसका फल एक बीज वाला सरस और गूदेदार होता है। आम का फल विश्वप्रसिद्ध स्वादिष्ट फल है। इसे फलों का राजा कहा गया हैं।

१) हमारे भारत मे आम कहाँ कहाँ मिलते हैं?

२) आम का पेड़ कितना ऊँचा बढ़ सकता है?

३) इसका तना कैसा होता है?

४) इसका फल कैसा होता है?

५) आम के बारे में क्या कहा गया है?

________________________________________________________

(8)क्रिसमस

क्रिसमस इसाई समुदाय के लोगों का महापर्व है। यह पर्व हर वर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है । इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था । सभी इसाई ईसा मसीह की शिक्षाओं को ही अपने धर्म का मूल आधार मानाते हैं । ईसा मसीह को जीसस क्राइस्ट भी कहते हैं । ईसाई मानते हैं की ईश्वर ने इस संसार की रचना की है तथा अपने दूतों के माध्यम से लोगों को संदेश देते हैं । ईश्वर के पुत्र जीसस इस धरती पर लोगों को जीवन की शिक्षा देने के लिये आये थे। जीसस ने कहा था कि ईश्वर सभी व्यक्तियों से प्यार करते हैं तथा हमें प्रेम को जीवन में अपनाकर ईश्वर की सेवा करनी चाहिये । ईश्वर की सेवा का सबसे उत्तम मार्ग दीन दुखियों की सेवा करना है । क्रिसमस का त्योहार हमें यही पावन संदेश देता है।

१) क्रिसमस किस का पर्व है? यह कब मनाया जाता है?

२) इस दिन की क्या विशेषता हैं?

३) सभी ईसाई अपने धर्म का मूल आधार किसे मानते है?

४) ईसाईयों का इस सभी के बारे में क्या मानना हैं?

५) जीसस ने क्या कहा था?

६) क्रिसमस का त्योहार हमे क्या संदेश देता हैं?

_________________________________________________________

दशहरे का सांस्कृतिक पहलू भी है। भारत कृषि प्रधान देश है। जब किसान अपने खेत में सुनहरी फसल उगाकर अनाज रूपी संपत्ति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग का पारावार नहीं रहता। इस प्रसन्नता के अवसर पर वह भगवान की कृपा को मानता है और उसे प्रकट करने के लिए वह उसका पूजन करता है। समस्त भारतवर्ष में यह पर्व विभिन्न प्रदेशों में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस अवसर पर सिलंगण के नाम से सामाजिक महोत्सव के रूप में भी इसको मनाया जाता है। सायंकाल के समय पर सभी ग्रामीणजन सुंदर-सुंदर नव वस्त्रों से सुसज्जित होकर गाँव की सीमा पार कर शमी वृक्ष के पत्तों के रूप में 'स्वर्ण' लूटकर अपने ग्राम में वापस आते हैं। फिर उस स्वर्ण का परस्पर आदान-प्रदान किया जाता है।

१) दशहरे का सांस्कृतिक पहलू क्या है?

२) दशहरे के अवसर पर किसान क्या करते हैं?

३) महाराष्ट्र में दशहरा किस नाम से मनाया जाता है?

४) महाराष्ट्र में दशहरा कैसे मनाया जाता है?

___________________________________________________

अनार (वानस्पतिक नाम-प्यूनिका ग्रेनेटम) एक फल">फल हैं, यह लाल रंग का होता है। इसमें सैकड़ों लाल">लाल रंग के छोटे पर रसीले दाने होते हैं। अनार दुनिया के गर्म प्रदेशों में पाया जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक महत्त्वपूर्ण फल है। भारत">भारत में अनार के पेड़ अधिकतर महाराष्ट्र">महाराष्ट्र, राजस्थान">राजस्थान, उत्तर प्रदेश">उत्तर प्रदेश, हरियाणा">हरियाणा, आंध्र प्रदेश">आंध्र प्रदेश, कर्नाटक">कर्नाटक, तमिलनाडु">तमिलनाडु और गुजरात">गुजरात में पाए जाते हैं। सबसे पहले अनार के बारे में रोमन भाषियों ने पता लगाया था। रोम">रोम के निवासी अनार को ज्यादा बीज वाला सेब">सेब कहते थे। भारत में अनार को कई नामों में जाना जाता है। बांग्ला">बांग्ला भाषा में अनार को बेदाना कहते हैं, हिन्दी">हिन्दी में अनार, संस्कृत">संस्कृत में दाडिम और तमिल">तमिल में मादुलई कहा जाता है। अनार के पेड़ सुंदर छोटे आकार के होते हैं। इस पेड़ पर फल आने से पहले लाल रंग का बडा फूल">फूल लगता है, जो हरी पत्तियों के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह फल लगभग ३०० साल पुराना है।

१) अनार क्या है? इसकी क्या विशेषता है?

२) भारत में अनार अधिकतर कहाँ पाए जाते हैं?

३) अनार के बारे में सबसे पहले किसने पता लगाया? वे उसे क्या कहते थे?

४) भारतीय भाषाओं में अनार को कौन-कौन से नाम दिए गए हैं?

_______________________________________________________________

मोहनदास करमचंद गांधी (अक्तूबर">2 अक्तूबर 1869 - जनवरी">30 जनवरी 1948)

महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम">भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।वह सत्याग्रह - व्यापक सविनय अवज्ञा (पृष्ठ मौजूद नहीं है)">सविनय अवज्ञा के माध्यम से अत्याचार (पृष्ठ मौजूद नहीं है)">अत्याचार के प्रतिकार(ivrot tto oppose) के अग्रणी नेता थे, उनकी इस isawaMt(princple )की नींव अहिंसा ( non voilence )अथवा संपूर्ण अहिंसा पर रखी गई थी जिसने भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम">आजादी (freedom )दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया।उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा">संस्कृत में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान">सम्मान सूचक (hounrable)शब्द है जिसे सबसे पहले रवीन्द्रनाथ ठाकुर">रवीन्द्रनाथ टेगौर ने प्रयोग किया और भारत में उन्हें बापू के नाम से भी याद किया जाता है

१) महात्मा गांधी कौन थे?

२) वे किसके अग्रणी नेता थे?

३) संस्कृत में महात्मा शब्द क्या दर्शाता है?

४) सबसे पहले महात्मा शब्द का प्रयोग किसने किया?

५) महात्मा के अलावा गांधीजी को किस नाम से जाना जाता है?

_____________xxxx_______________xxxx_______________

No comments: